पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला किया है। 13 थाना प्रभारी और एक ओपी प्रभारी का तबादला किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। छत्तरपुर थाना की कमान अब सौरव चौबे को सौंपी गई है। चैनपुर थाना में लालजी को नया प्रभारी बनाया गया है।