कानपुर: टाटमिल चौराहे के पास ई-बस से 6 लोगों को कुचलकर हत्या के मामले में कोर्ट ने चालक को सुनाई उम्र कैद की सजा
टाटमिल चौराहे के पास ई बस से कुचलकर 6 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले मामले में एडीजे 14 की कोर्ट ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आरोपी को दोषी करार देने के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने इसे जान बूझ कर की गई लापरवाही बताया। घटना बीते 30 जनवरी 2022 की रात की है जिसमें नशे में छुत ईबस चालक ने घटना को अंजाम दिया था।