होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम विधायक हरदा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में शामिल हुए, विभिन्न विषयों पर चर्चा की
बुधवार को नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा हरदा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक एवं वैचारिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।