समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 अगस्त 2026
वेजफेड एवं कम्फेड से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में वेजफेड एवं कम्फेड से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
वेजफेड के समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कुल 11 प्रखण्डों में PVCS (वेजफेड) का गठन किया जा चुका है। जिलान्तर्गत 04 प्रखण्डों में आधारभूत संरचना का निर्माण प्रारंभ है। शेष 07 में जमीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं किया जा सकता।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्डों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सभी प्रखण्डों में आधारभूत संरचना के निर्माण प्याज भण्डारण एवं तरकारी आउटलेट हेतु आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अंचलाधिकारी से संपर्क कर भूमि प्राप्त करेंगे।
बैठक में बताया गया कि शाहाबाद दुग्ध संघ के अंतर्गत बक्सर जिले के कुल 1,143 गांवों में से 958 गांवों में दुग्ध समिति का गठन किया जा चुका है। शेष 185 गांवों में समिति गठन की प्रक्रिया सात निश्चय-3 के अंतर्गत प्रक्रियाधीन है।
वर्तमान में बक्सर जिले की सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रतिदिन कुल 54,313 लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने दुग्ध समितियों की संख्या तथा प्रत्येक समिति से जुड़े पशुपालकों की संख्या में वृद्धि करते हुए दूध संग्रहण को और बढ़ाने का निर्देश दिया।
उन्होंने समितियों से अधिक से अधिक जीविका दीदियों को जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं जीविका दीदियों को बकरी पालन से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
जिला पदाधिकारी ने इच्छुक एवं प्रगतिशील किसानों को चिन्हित कर उनकी विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जो पशु आहार, दलिया एवं TMR तैयार करने का कार्य करना चाहते हैं।
उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण स्तर पर किसानों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में उनकी अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers #buxar
Buxar, Bihar | Aug 28, 2026