चूरू नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति विनय कुमार गोयनका ने रविवार सुबह अग्रसेन नगर स्थित वार्ड नंबर 21 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।