मोकामा: मराँची थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Jun 3, 2025 मोकामा के मराँची थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मराँची थानाध्यक्ष ने मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों अभियुक्तों पर एससी एसटी एक्ट के मामले में मराँची थाना में मामला दर्ज था। उसके बाद आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी करते हुए दोनों प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।