बिंदकी: कृपालपुर विंध्या के रिंद नदी में बनने वाले पुल का भूमि पूजन भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने किया, ग्रामीणों में खुशी
फतेहपुर जनपद के देवमई विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत कृपालपुर विंध्या में रिंद नदी में बनने वाले पुल का भूमि पूजन जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे किया। इस मौके पर उन्होंने कहा इस पुल के बन जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पुल की स्वीकृत कराने का काम किया है।