घोड़ाडोंगरी: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सारनी पहुंचे जल प्रहरी मोहन नागर, भव्य स्वागत किया गया
सारनी में शुक्रवार दोपहर 3 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पहुंचे प्रसिद्ध जल प्रहरी मोहन नागर का नगर में आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया। साथ ही पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित होने पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी गई