शिवपुरी नगर: पोहरी में घर में था आना-जाना, पहले की रेकी... फिर 25 लाख की चोरी; पोहरी पुलिस ने दबोचा गिरोह
शिवपुरी जिले के पोहरी में 25 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक वारदात का मास्टरमाइंड राजू था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले घर की पूरी रेकी कराई। आरोपी रामेश्वर गोस्वामी का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना था, इसलिए उसने घर की गतिविधियों और तिजोरी की पूरी जानकारी गिरोह तक पहुंचाई।