भंडरिया: अंडा महुआ में वीर शहीद नीलाम्बर-पिताम्बर की आदमकद प्रतिमा तैयार होने से क्षेत्र में उत्साह
भंडरिया के अंडा महुआ के समीप वीर शहीद नीलाम्बर-पिताम्बर की आदमकद प्रतिमा का निर्माण कार्य अब पूरी तरह से संपन्न हो गया है। यह प्रतिमा क्षेत्र के लिए गौरव का प्रतीक मानी जा रही है, जो शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान की याद दिलाएगी। स्थानीय लोगों में इसको लेकर उत्साह का माहौल है और जल्द ही इसके अनावरण की संभावना जताई जा रही है।