बिसौली: नरौरी-नरौरा गांव में तीन दिन से लापता युवक का शव मक्का के खेत में मिला, पुलिस जांच में जुटी
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव नरौरी-नरौरा में सोमवार को 3 बजे करीब मक्का के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बीते तीन दिनों से लापता था। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव निवासी ऋषिकांत पुत्र दयाशंकर तीन दिन पहले घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।