बेगूसराय: जिले के 2,77,472 लाभुकों को ₹1100 की दर से राशि भेजी गई, प्रेक्षागृह से कार्यक्रम लाइव हुआ
जिले के 02 लाख 77 हजार 472 पेंशन लाभुकों को 1,100 रुपये की दर से 30 करोड़ 52 लाख 19 हजार 200 रुपये हस्तांतरित की गयी है. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय से आयोजित एक राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित किया गया.