बेगूसराय: छौड़ाही थाना पुलिस ने राजोपुर से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद की, एसपी ने दी जानकारी
छौड़ाही थाना की पुलिस ने राजोपुर गांव से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे हुए हैं.