हुज़ूर: मालेगांव केस में NIA कोर्ट ने पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर को वारंट किया जारी, X पर लिखा- जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी
Huzur, Bhopal | Nov 7, 2024 मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी करते हुए 13 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने को कहा है। कोर्ट का वारंट जारी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी एक तस्वीर X पर शेयर करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है।