शिकोहाबाद: डीएम रमेश रंजन ने नवीन मंडी स्थल शिकोहाबाद का निरीक्षण किया, गेहूं के क्रय का भुगतान तुरंत करने के दिए निर्देश
डीएम रमेश रंजन ने नवीन मंडी स्थल शिकोहाबाद का बुधवार शाम 5 बजे क़रीबन निरीक्षण किया, इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि सभी किसानों को उनके क्रय किए गए गेहूं का भुगतान तुरन्त किया जाए तथा उनको किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाए। डीएम रमेश रंजन ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीद दुगनी होनी चाहिए।