शिकोहाबाद: थाना नारखी क्षेत्र के हथीगढ़ी रोड पर सवारियों से भरे टैम्पो के सामने गाय आने से पलटा, तीन सवारियां घायल
थाना रसूलपुर के मोमिन नगर निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला अपने परिवार अमीना बेगम, आशिया परवेज व बेटे संग अवागढ से फिरोजाबाद वापिस टैम्पो में लौट रहे थे। चालक सहित पांच सवार थे। इसी दौरान थाना नारखी क्षेत्र हथीगढी रोड पर मंगलवार शाम पांच बजे करीबन अचानक से टैम्पो के सामने गाय आ गयी। जिससे टैम्पो पलट गया। तीन घायल हो गए।