शिकोहाबाद: थाना लाइनपार क्षेत्र दतौजी में मकान निर्माण के दौरान पिलर सहित गड्ढे में गिरा मजदूर, दबकर हुआ घायल
थाना लाइनपार क्षेत्र दतौजी में एक मकान निर्माण कार्य चल रहा था। जिस पर आठ नौ लोग काम कर रहे थे। काम करने के दौरान मंगलवार दोपहर साढे तीन बजे करीबन एक मजदूर पिलर भर रहा था पिलर उठाते समय पिलर समेत गडडे में गिर पड़ा। जिससे दबकर घायल हो गया। चीख सुन आसपास कार्य कर रहे मजदूरों ने निकाला, तत्काल उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।