डुंडा: उत्तरकाशी पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई
उत्तरकाशी पुलिस ने राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर जिले के सभी थानों व चौकियों में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।