मांडर: राजीव गांधी ग्रामीण प्रतिभा प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बंधु तिर्की ने की बैठक
Mandar, Ranchi | Jun 24, 2026 मांडर विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रखंडों—मांडर, बेड़ो, चान्हो, ईटकी और लापुंग में 12 जुलाई से आयोजित होने वाली भारत रत्न राजीव गांधी ग्रामीण प्रतिभा प्रतियोगिता की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बुधवार दोपहर तीन बजे जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में बैठक हुई। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की गई...