शाजापुर: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन की तैयारी के लिए कलेक्टर कार्यालय में बैठक हुई
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 के आयोजन की तैयारी के लिए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज सोमवार दोपहर 3 बजे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में निकाली जाने वाली झांकियों को महत्वपूर्ण योजनाओं की नई थीम पर तैयार करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोह