शाजापुर: ट्रैक्टर चोरी मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर, मक्सी थाना पुलिस कर रही पूछताछ
मक्सी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे ट्रैक्टर बरामद किया है। रविवार शाम छह बजे मक्सी थाना टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी रवि उर्फ रविश गुर्जर और राजेश गुर्जर निवासी छापरी बड़ोदिया थाना सुन्दरसी को न्यायालय ने सोमवार तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है।