शाजापुर: शाजापुर में विवाहिता महिला का रास्ता रोककर एक व्यक्ति ने की गाली-गलौज, कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
शाजापुर में बस स्टैंड क्षेत्र एबी रोड पर एक व्यक्ति द्वारा विवाहिता महिला का रास्ता रोककर उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को की। जिस पर पुलिस ने गाली गलौज कर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।