अमरपुर: मेला देखने निकले थे कि मौत बनकर आई कार! अमरपुर में खौफनाक सड़क हादसा
Amarpur, Banka | Mar 29, 2026 मेला देखने निकले थे… मौत बनकर आई कार! अमरपुर में खौफनाक सड़क हादसा ढाका मोर मेला में रात के कलाकारों का कार्यक्रम देखने जा रहे तीन युवकों का सफर उस वक्त खौफनाक हादसे में बदल गया, जब अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर फतेहपुर यूको बैंक के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।