ढीमरखेड़ा: शासकीय माध्यमिक शाला पचपेढ़ी में शिक्षक बालकिशन पटेल 43 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
उमरियापान जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला पचपेढ़ी में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक श्री बालकिशन पटेल 43 वर्षों की लम्बी एवं सफल शैक्षणिक सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया समारोह के दौरान श्री पटेल को शाल एवं श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई