सरदारशहर: गांव सावर बस स्टैंड पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मेघा हाइवे पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सावर बस स्टैंड के पर हनुमानगढ़ से जयपुर जाने वाले मेगा हाईवे पिछले तीन वर्षों में 19 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसमें 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा होने का मुख्य कारण यह है कि यहां पर बस स्टैंड पर लोगों की काफी भीड़ रहती है और स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से आते है।