खंडवा नगर: खंडवा में फॉरेस्ट अफसर की धमकी: “यहीं तुम्हारी कब्र खोद दूंगा”, आदिवासियों में दहशत, कब्जा हटाने पहुंचे थे अधिकारी
खंडवा जिले में वन विभाग की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे फॉरेस्ट अफसर पर आदिवासियों को धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक, अफसर ने गुस्से में कहा—“जैसा हम कह रहे हैं वैसा करो, नहीं तो यहीं तुम्हारी कब्र खोद दूंगा… गांव वाले देखते रह जाएंगे।”