देवरी: देवरी नगर पालिका के 12 भाजपा पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की, नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने की मांग की
Deori, Sagar | Jan 7, 2025 इन दिनों सागर जिले में भारतीय जनता पार्टी में कुछ ठीक नहीं चल रहा अब जिले की देवरी नगर पालिका के भाजपा के 12 पार्षद भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया के साथ भोपाल पहुंच गए हैं जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने की मांग की।