ग्वालियर गिर्द: शराब पर ओवर प्राइसिंग का खेल: MRP से भी ज्यादा कीमत पर बिक रही शराब!
शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से ज्यादा की कीमत पर शराब बेची जा रही है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो गुरुवार शाम 7 बजे का बताया गया है और यह वीडियो आबकारी विभाग की मेला रोड स्थित दुकान का बताया गया है. यहां शराब के दाम निर्धारित दाम से बढाकर पैसे वसूले गए। ऐसे में अधिकारियों की मिली भगत भी उजागर हो रही है।