हाथरस: गांव विसरात में 9 साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला, दुकान में मोबाइल देख रहे मासूम को 2 बार काटा गया
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव बिसरात में सुबह 11:30 के लगभग खाली दुकान में मोबाइल देख रहे 9 साल के बच्चे पर अचानक से एक कुत्ते ने हमला कर दिया और उसके शरीर पर जगह-जगह काटकर बुरी तरीके से घायल कर दिया चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों द्वारा कुत्ते को मौके से भगाया गया और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टरो ने गंभीर हालात देखकर अलीगढ़ रेफर कर दिया