भिवानी: महंंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, 'रोजगार दो न्याय दो यात्रा' के तहत शहर में निकाली बाइक रैली
प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की तरफ भाजपा सरकार का ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस द्वारा इन दिनों 'रोजगार दो न्याय दो अभियान' चलाया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को युवा कांग्रेस द्वारा शहर में विशाल बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने किया।