भिवानी: सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने सिटी स्टेशन भिवानी के सामने सरेआम सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी भगत सिंह चौक भिवानी मौजूद थे। जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिटी स्टेशन भिवानी पर सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति को सरे आम सट्टा खाईवाली करते गिरफ्तार किया है।