बिलग्राम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री दीपा अमित विश्वास ने निर्धन बच्चों के साथ मनाया
बिलग्राम में भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री दीपा अमित विश्वास ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन निर्धन बच्चों के साथ मनाकर सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।यह कार्यक्रम बिलग्राम क्षेत्र स्थित राजघाट गंगा तट पर आयोजित किया गया।इस अवसर पर बच्चों को मिठाई, फल एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।