पटना ग्रामीण: मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार
मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 12:46 पर सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर NDPS एक्ट के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।