भोरे: सुमेरी छापर गांव में युवक को मारपीट कर गांव छोड़ने की धमकी, 9 लोगों पर मामला दर्ज, जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के सुमेरी छापर गांव में एक युवक को मारपीट कर घायल करते हुए उसे गांव छोड़कर भाग जाने की धमकी दी गई। मामले को लेकर उसी गांव के 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें अरुण कुमार यादव, ने अपने ही गांव के ही जगत नारायण साह, महंत साह, महराज साह, सहीत 9 लोगों पर लाठी डंडा और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है।