नौगढ़: नौगढ़ तहसील में विवाद: लेखपाल की तहरीर पर तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
नौगढ़ तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं और एक लेखपाल के बीच विवाद का मामला सामने आया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई, जिससे परिसर में तनाव का माहौल बन गया। मामले में पुलिस ने आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।