गौरव तीर्थ प्रन्यास की ओर से रविवार शाम हल्दीघाटी विजयोत्सव का आयोजन किया गया। तेज आंधी-बारिश के चलते कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम से हटाकर इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में शिफ्ट किया गया, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। युवा, महिलाएं और नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे।