कोलारस: खालसा होटल के पास हाइवे के किनारे मिला अज्ञात शख्स का शव, कोलारस थाना पुलिस ने शुरू की मृतक की शिनाख्त
कोलारस थाना क्षेत्र के कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर खालसा होटल के पास हाइवे के किनारे एक अज्ञात शव को कोलारस पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने जिला मुख्यालय की मोर्चरी में शव को रखवाकर शिनाख्त शुरू कर दी है। बता दें कि राहगीरों ने कोलारस पुलिस को हाइवे के किनारे शव पड़े होने की सूचना दी थी।