गोरखपुर: सीएम ग्रिड सड़क निर्माण कार्य का महापौर और नगर आयुक्त ने देर रात किया निरीक्षण, गति धीमी होने पर ठेकेदार को लगाई फटकार
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एवं महापौर मंगलेश श्रीवास्तव द्वारा रात्रि कालीन निर्माण हो रहे सीएम ग्रिड सड़क शाहपुर थाना का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कमियों पर ठेकेदार को चेतावनी दी गई एवं कार्य की गति धीमा होने पर ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त और नोटिस देने हेतु निर्देश दिया गया।इसके अलावा महापौर द्वारा रोड के दोनों तरफ ग्रीनरी लगवाने को कहा गया।