बाढ़: श्रीलंका से लौटीं रग्बी स्टार स्वीटी चौधरी, बाढ़ में हुआ भव्य स्वागत
Barh, Patna | Oct 22, 2026 बाढ़ की रग्बी स्टार स्वीटी चौधरी का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटने पर गुरुवार को लगभग 12 बजे भव्य स्वागत किया गया। श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित एशिया रग्बी सेवेंस सीरीज 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटीं स्वीटी के स्वागत में खेल प्रेमी तिरंगा और गाजे-बाजे के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। खिलाड़ियों ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।