फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से बाइक और ट्रैक्टर की हुई चोरी, दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
Phulwari, Patna | Oct 30, 2024 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से एक बाइक और एक ट्रैक्टर की चोरी हुई है। बाइक और ट्रैक्टर लेकर भाग रहे दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बुधवार सुबह 10:00 बजे पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं अब चोरी करके भाग रहे इन दोनों चोरों का सीसीटीवी से फोटो सामने आया है। लेकिन दोनों चोर पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है।