हाजीपुर: हाजीपुर में गांधी जयंती पर नवचेतना क्लब ने बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश, पठन-पाठन सामग्री भी बांटी
गांधी जयंती पर नवचेतना क्लब ने बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश, पठन-पाठन सामग्री भी बांटी हाजीपुर प्रखंड के जेठुई, बनारस पट्टी स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के सभागार में नवचेतना क्लब सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में गांधी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नितिन कुमार ने की, जबकि संचालन पेंटर राजू ने किया।