अटरू: अटरू में श्री मदभागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
Atru, Baran | Jun 10, 2026 अटरू में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्ति और सत्संग का दिया संदेश अटरू कस्बे के ढोक तलाई हनुमान मंदिर खेल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित रवि गौतम ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्तों पर उनकी कृपा तथा धर्म और भक्ति के महत्व का विस्तार से वर्णन किया।