खातेगांव: खातेगांव में नवरात्रि महापर्व शुरू, शुभ मुहूर्त में विराजित हुईं माता की प्रतिमाएं, जवाहर चौक पर 58वां वर्ष
रविवार रात 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को खातेगांव में जय माता दी के जयकारों के साथ नवरात्रि महापर्व शुरू हुआ। शुभ मुहूर्त में पंडालों में माता की प्रतिमाएं विराजित की गईं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घट स्थापना कर माता की आराधना की। श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, जवाहर चौक चौपाटी ने इमली बाजार से शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु भजनों पर झूम