पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में भाजपा की मंडल स्तरीय कामकाजी बैठक संपन्न हुई
शुक्रवार 4:00 भारतीय जनता पार्टी की अमरकंटक मंडल स्तरीय कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति रही।l