मुंगेर: माघी पूर्णिमा के अवसर बबुआ घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Munger, Munger | Feb 24, 2024 माघी पूर्णिमा के अवसर पर बबुआ घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमङ पड़ी,इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान के पश्चात पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग समेत स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई।