शिकोहाबाद: एक्शन में मक्खनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगस्टर 'धांसू' की 34 हजार की बाइक की जब्ती की
मक्खनपुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी और शातिर गैंगलीडर रमाकांत उर्फ धांसू की ₹34,000 मूल्य की मोटरसाइकिल को धारा 14(1) के तहत कुर्क कर जब्त कर लिया। शातिर अपराधी रमाकांत पर फिरोजाबाद और मैनपुरी के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और एनडीपीएस जैसे जघन्य अपराधों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।