नबीनगर: गुप्त सूचना पर टंडवा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ढेबला से 51 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ढेबला क्षेत्र में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की खेप रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।