हांसी: हांसी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शर्ट पर खून के निशान; मृतक 3 बच्चों का पिता था
Hansi, Hissar | Dec 12, 2024 हिसार के हांसी में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की शर्ट खून से लथपथ हालत में मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या हुई है, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। वह ढाणी कुम्हारान का निवासी है।