हांसी: हांसी में कमीशन लेकर फ्रॉड के रुपये अपने खाते में डलवाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
Hansi, Hissar | Dec 1, 2024 हांसी थाना साइबर क्राइम पुलिस ने कमीशन लेकर फ्रॉड किए गए रुपयों को अपने खाते में डलवाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रवीन, सुनील, कपिल निवासी सिसर और सिरसा निवासी अमनदीप उर्फ अमन के रुप में हुई है। इंस्पेक्टर रविश कुमार ने बतलाया कि एक व्यक्ति डिजीटल एरेस्ट कर 1 करोड़ 33 लाख 50 रूपये की धोखाधड़ी की थी।