हांसी: हांसी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 2 पेज का सुसाइड नोट मिला, 4 लोगों पर लगाया परेशान करने का आरोप
Hansi, Hissar | Dec 9, 2024 हिसार के हांसी में सोमवार को दोहपर 1 बजे मुलतान कॉलोनी में एक युवा कारोबारी ने घर पर सुसाइड किया। मृतक के पास से पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने दुकान में काम करने वाले एक युवक सहित तीन अन्य के नाम लिखे हैं। मृतक ने चार युवकों को अपनी मौत का कारण बताया है।जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान अरुण महता के रूप में हुई है।